पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान मैं दो लोगों को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के अभियान में थाना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो असामाजिक तत्वों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब दोनों सामाजिक तत्व अवैध शस्त्रों को लेकर क्षेत्र में किसी वारदात करने के उद्देश्य से छुपे हुए थे पुलिस ने जामा तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थान से दो लोगों को अवैध शस्त्र व कारतूस सहित गिरफ्तार करके जिला जेल भेजा है l
प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र में सामाजिक तत्वों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत अलग-अलग पुलिस टीमों ने ग्राम बड़ेरिया के जंगल से पप्पू पुत्र रामसेवक को देसी 315 बोर राइफल तथा उपेंद्र पुत्र मी लाल को 315 बोर देसी तमंचा एक कारतूस सहित उस समय गिरफ्तार कर लिया जब उपरोक्त दोनों लोग अवैध शस्त्र लेकर जंगल में किसी वारदात करने के उद्देश्य से छिपे हुए थे पुलिस ने उपरोक्त दोनों शातिर बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध पंजीकृत करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

