हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान । बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ की गई मारपीट के विरोध में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विगत दिनों हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें दर्जन भर से अधिक अधिवक्ताओं को गंभीर चोटें आई थी । जिसके विरोध में अधिवक्तागण दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर और अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा लिखा गया मुकदमे वापस लेने को लेकर काम हड़ताल पर चल रहे हैं।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने घटना के विरोध में 4 सितंबर से 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इसके समर्थन में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील तक जुलूस निकाल कर उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि जब तक सभी मांगे नहीं मानी जाती है आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस अधिवक्ताओं के धैर्य की परीक्षा ले रही है। जुलूस में अध्यक्ष महावीर सिंह यादव, महासचिव सत्यवान सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, श्याम कुमार गुप्ता, कलीमुलरहमान नकवी, सैय्यद जावेद इकबाल नकवी, सरफराज अली, रागिव अली खान, सतीश यादव, मजहिर अली, सनी मिश्रा, सोमवीर सिंह यादव, अनेक पाल सिंह, सुशील सैनी, अभय सिन्हा, सुदीप सक्सेना, धर्मेंद्र पाठक, संदीप सक्सेना, धर्मेंद्र यादव, ओसामा अंसारी, आदि शामिल रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!