पकड़े गए चोरों को भैंस स्वामी ने पुलिस को सौप नामजद रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना उझानी के ग्राम पटप रागंज से अज्ञात चोर एक भैंस तथा उसके एक कटरे को खोल कर रात में पिकअप गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे की तभी भैंस स्वामी ने चोरों का ग्रामीण एवं परिजनों के साथ पीछा करते हुए उपरोक्त गाड़ी एवं भैंस बा उसके कटरे को रंगे हाथों पकड़ कर थाना उझानी पुलिस को सौंप दिया तथा उपरोक्त पांच चोरों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में लिए गए चोरों को जिला जेल भेज दिया l
थाना उझानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में राजीव यादव पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम पटपड़गंज ने बताया कि उसकी एक भैंस इसका एक कटरा घर के बाहर प्रतिदिन की भांति बंधे हुए थे जहां रात में अज्ञात चोर पिक अप गाड़ी में डालकर चोरी कर ले गए जानकारी होने पर परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ चोरों एवं पिकअप गाड़ी का पीछा किया जिस पर गाड़ी को ग्राम चिड़िया आलापुर चमारी कोर्ट उझानी के पास घेराबंदी करके पिकअप गाड़ी को रोक लिया तथा मौके से पांच लोगों को एवं भैंस तथा उसके कटरा को पकड़ कर थाना कोतवाली उझानी पुलिस को सौंप दिया पकड़े गए चोरों ने अपने नाम अमन उर्फ लड्डन पुत्र जगदीश यादव विपिन पुत्र राकेश यादव विवेक उर्फ बंटू पुत्र अमर सिंह प्रदीप पुत्र मनीष यादव घमंडी पुत्र रण सिंह यादव निवासीगण मोहल्ला अहिरवार थाना कोतवाली उझानी बताया राजीव यादव के दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत चोरों को जेल भेज दिया l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216974*

