देखने पर करता था अश्लील हरकत मोबाइल पर देता था धमकी

मुकीम अहमद अंसारी

महिला ने आरोपी के विरुद्ध लिखवाई नामजद रिपोर्ट

सहसवान। थाना वजीरगंज में नगर पंचायत निवासी एक शादीशुदा महिला ने एक मनचले के विरुद्ध रास्ते में अश्लील हरकत करने तथा मोबाइल पर गलत एवं अश्लील भाषा का प्रयोग करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में शादीशुदा महिला ने बताया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 मोहल्ला बनि या निवासी करण पुत्र गंगाधर जब भी रास्ते में मिलता है तो वह अश्लील हरकत करता है तथा मोबाइल पर गाली गलौज एवं अश्लील मैसेज भेजता रहता है पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!