नशे में धुत होकर पत्नी और बेटे पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं।शराब के नशे में एक व्यक्ति हैवान बन बैठा।उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अन्नी में सोमवार रात की है। बताया जाता है कि गांव निवासी एक व्यक्ति शराब पीने का आदी है। रोजाना शराब पीकर घर आता है। पत्नी और बेटे से झगड़ करता है। सोमवार रात भी ऐसा ही हुआ। पत्नी ने उसके शराब पीने का विरोध किया।

इससे वह बौखला गया। उसने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। बचाने आए बेटे पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिससे मां-बेटे घायल हो गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!