नगर पालिका प्रशासन व विकासखंड के अलग-अलग कार्यक्रम अमृत महोत्सव अभियान के तहत

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। नगर पालिका प्रशासन व विकासखंड के अलग अलग कार्यक्रम में अमृत कलशों में संग्रहित की गई मिट्टी व चावल को एक कलश में एकत्र किया गया। विकासखंड परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व कस्तूरबा विद्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम भारत यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति व स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कस्तूरबा विद्यालय में पालिका प्रशासन की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूनम यादव ने कहा कि अमृत महोत्सव अभियान के तहत दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण देश भर से लाई गई मिट्टी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के चलते देशवासियों के मन में राष्ट्रवाद की भावना पैदा होगी। श्रीमती यादव ने वीर सैनिकों व उनके परिवारों को सम्मान देने का आह्वान किया। उन्होंने मंच से उद्बोधन के दौरान चेयरमैन अबरार अहमद को कर्मठ व मेहनती बताया तो पंडाल में मौजूद लोगों व कर्मचारियों ने जमकर तालियां बजाईं। यहां मौजूद शिलाफलकम पर जाकर अतिथियों ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अमृतकलशों की मिट्टी व अक्षत को एक कलश में संग्रहीत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व विधायक कुशाग्र सागर की मां प्रीति सागर,चेयरमैन अबरार अहमद, ईओ शैलेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, सभासद अभीक्ष पाठक, तरुण शर्मा, कृष्णा गुप्ता, मशकूर खां, राजीव कुमार, महेश शर्मा, विकास रस्तोगी, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे। इधर विकासखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूनम यादव, अमित पाठक आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!