तेज रफ्तार पिकप का टायर फटने से असुंतलित को डम्फर से टकराईं

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। रामनगर से बाराबंकी की ओर तेज रफ्तार से जा रही पिकप का टायर फटने से पिकप असुंतलित को डम्फर से टकरा कर सड़क पर पलट गयी जिससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही हलांकि दुर्घटना मे कोई घायल नही हुआ है ।
शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे रामनगर से बाराबंकी की ओर जा रही खाली पिकप नंबर यूपी 34 बीटी 9757 जैसे ही बिरौली के पास पहुंची कि अचानक पिकप का अगला पहिया ब्लास्ट कर गया जिससे पिकप असुंतलित होकर डम्फर से टकरा कर सड़क पर पलट गयी। गनीमत रही कि दोनो वाहनों के सवार लोग सुरक्षित रहें ।

Don`t copy text!