राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह से वाहन चालक परेशान
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह से वाहन चालक परेशान है। होटल, ढाबों के किनारे बड़े वाहनों को खड़ा करते ही पलक झपकते डीजल चोर वाहनों की टंकियों से डीजल साफ कर देते है। सोमवार की भोर करीब 5 बजे लघुशंका के लिए जैसे ही कंटेनर चालक ने वाहन को हाइवे के किनारे खड़ा किया वैसे ही सक्रिय डीजल चोरो ने मोटर लगाकर कंटेनर से डीजल साफ कर दिया। कंटेनर चालक द्वारा विरोध करने पर चोरो ने डंडे से पिटाई करते हुए बिना नंबर की सकार्पियों गाडी से अयोध्या की ओर फरार हो गये। पीड़ित वाहन चालक ने थाना सफदरगंज मे तहरीर दी है।
बताते चले कि लखनऊ से अयोध्या जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल चोरो का गैंग काफी दिनों से सक्रिय है जो देर रात्रि होते ही सक्रिय हो जाते है जो भोर तक चार पहिया वाहनों में घूम घूम कर हाइवे के किनारे स्थित ढाबो, होटलों एव पेट्रोल पम्पो पर लम्बी दूरी तय करने वाले वाहनों से पलक झपकते ही पुरा का पुरा डीजल चोरी कर लेते है। जिसकी सूचना वाहन मालिको द्वारा संबंधित थाने में दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से डीजल चोर गिरोह के हौसले बुलंद हैं।
( पलक झपकते ही कंटेनर की टंकी खाली विरोध पर चालक को मिली लाठियां,)
सोमवार की भोर करीब 5 बजे पूना से सिवान सकार्पियों गाडी लाद कर जा रहे कंटेनर नंबर एनएल 01 एजी 9159 के चालक मोहित कुमार सिंह पुत्र शिवदयाल सिंह ग्रामवार मदनपुर थाना आौरंगाबाद बिहार कंटेनर को हाइवे के किनारे खड़ा कर लघुशंका के लिए चला गया तभी सक्रिय डीजल चोर बिना नंबर की सकार्पियों गाडी मे लगे पम्प एव मोटर से कंटेनर का करीब 250 लीटर डीजल निकाल लिया। इसी लघुशंका से लोटे कंटेनर चालक ने शिकायत की तभी हाथों मे डंडा लिए चोरो ने कंटेनर चालक पर हमला कर जमकर पिटाई कर दी जिसपर वाहन चालक भाग कर जान बचाई डायल 112 पर दी गयी सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए थाने पर सूचना दी। पीड़ित वाहन चालक मोहित कुमार सिंह ने थाना सफदरगंज मे डीजल चोरी की तहरीर दी है।
( वर्षो से सक्रिय है डीजल चोरो का गैंग )
बिहार, बंगाल सहित दूसरे प्रदेशो को जोड़ने वाले लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लम्बी दूरी का सफर करने वाले बड़े मालवाहक वाहनों का आवगमन हमेशा बना रहता है डीजल चोरी करने वाले सक्रिय चोर मध्य रात्रि होते ही सक्रिय हो जाते है जो चार पहिया वाहनों मे करपा एव मशीन रखते है थके वाहन चालक होटलों ढाबो के सामने जैसे ही वाहन खड़ा कर हटते है वैसे ही टंकिया खाली हो जाती है। गत 12 मई 2022 को प्रतापगंज यादव होटल पर खाना खाने के लिए गया तभी सक्रिय डीजल चोर कंटेनर की टंकी मे भरा 5 सौ लीटर डीजल गायब कर दिया था इसके आलावा 8 मई 2022 को प्यारेपुर सरैया पर स्थित खड़े कंटेनर से 250 लीटर डीजल चोरी हो गया था। पुलिस हर बार पीड़ित की तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लेती है लेकिन डीजल चोर पकड़े न जाने पर चोरो को हौसले बुलंद है।
( तहरीर मिली है मामले की जाँच की जायेगी. )
प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि डीजल चोरी की तहरीर मिली है हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच की जा रही हैं ।

