बदायूँ । जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद की सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 112 -बिसौली (अ०जा०), 113-सहसवान 114-बिल्सी, 115-बदायूँ, 116-शेखूपुर एवं 117-दातागंज के मतदेय स्थलों की सूचियों का अन्तिम प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के पश्चात लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 25 के उपबन्धों के अनुसार कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इन मतदेय स्थलों की सूचियां कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसील कार्यालयों पर निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

