सहसवान। मुजरिया पुलिस ने सी प्लान के अंतर्गत किये प्रयास से बिछुड़े हुए पति पत्नी को मिलाया।
जानकारी के अनुसार एक महिला दुखी मन से मुजरिया चौराहे पर खड़ी थी जिसे देखकर ऐन्टीरोमियी की टीम ने जाकर पूंछा तो बताया कि वह गांव मलोली गोसाई थानां छावनी जिला बस्ती की रहने वाली है हाल फिलहाल शालीमार बाग बाजीरपुर दिल्ली में परिवार के साथ रह रही है।एक महिला दिल्ली से काम दिलाने के लिये मुजरिया ले आयी फिर वो गायब हो गयी।
दुखी महिला परेशान होकर भटक रही थी।तभी मुजरिया पुलिस ने पहल करते हुए इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने महिला के पति की जानकारी जुटाई जानकारी कर फोन द्वारा महिला के पति को बुलबाया।महिला का पति लालबहादुर पुत्र जगदीश यादव ने आकर अपनी पत्नी रेखा को पहचान लिया और खुशी के आंसुओ से आपस मे लिपट कर दोनों रोने लगे।
प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह और उनकी टीम द्वारा सी प्लान की कार्यवाही के चलते एक बिछुड़ी हुई महिला को उसका पति मिल गया।इस बात की क्षेत्र की व्यापक चर्चा है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

