सहसवान क्षेत्र में माफियाओं के हौसले बुलंद:अवैध खनन पर नहीं लग रही रोक, जानकर भी अनजान बने रहते हैं अधिकारी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान । सरकार के द्वारा भले ही अवैध खनन पर पूर्णतया रोक लगाई गई है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर चोरी छिपे लगातार अवैध खनन अनावश्यक रूप से चल रहा है, पर इस तरफ ना ही स्थानीय पुलिस और ना ही खनन विभाग के द्वारा ही ध्यान दिया जा रहा है और ना ही कार्रवाई की जा रही है। कुछ इसी तरह का हाल सहसवान थाना क्षेत्र का है जहां पर अभी भी खनन माफिया सक्रिय हैं और खनिज संपदा की चोरी करने में लगे हुए हैं, मोहल्ला सैफुल्लागंज के पास फतनपुर टप्पा से रोज रात को 10:00 के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों की आवाजाहि शुरू हो जाती है और रात भर ट्रैक्टर ट्रालियां रेत की अवैध धुलाई करती देखी जा सकती है और आम नागरिकों का रात में सोना भी दूसवार हो जाता है और अधिकारी फोन उठाने तक को तैयार नहीं होते और खनन माफिया इतने बेखोफ होकर अपने कार्यों को अनजाम देने में लगे रहते हैं मानो उन पर किसी का कोई डर ही नहीं है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!