अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से दो महिलाओं की मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। थाना सफदरगंज एव मसौली मे हाइवे पार करते समय हुई दुर्घटनाओ मे दो महिलाओ की अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मौत हो गयी तथा एक महिला को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
शनिवार की देर शाम गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साहबपुर टोल प्लाजा के निकट संचालित कुमार हॉस्पिटल मे भर्ती अपनी सास को देखकर बड़ागांव निवासी 40 वर्षीय हसीना पत्नी शमीम घर लौट रही थी हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टककर मार दी गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जिसकी जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व मृत्यु हो गयी।
वही सफदरगज थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी 65 वर्षीय सम्पता पत्नी गरीबे रावत, 45 वर्षीय गुड़िया पत्नी मैकूलाल के साथ लखनऊ अयोध्या हाइवे पार कर शौच के लिए गयी थी वापसी के दौरान बाराबंकी से अयोध्या की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टककर मार दी जिससे दोनो महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गयी परिजनों को सूचना होने पर जिला अस्पताल ले गये जिसमे 65 वर्षीय सम्पता ने दम तोड़ दिया गंभीर रूप से घायल गुड़िया को ट्रामा सेन्टर रेफर किया गया जिसपर परिजनों ने घायल महिला को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है ।

Don`t copy text!