वन विभाग की टीम ने करीब ढाई कुंतल वजन के 12 फिट लम्बे घड़ियाल को पकड़ कर घाघरा नदी मे छोड़ा
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलपुरा हबीबपुर के समीप से गुजर रही शारदा सहायक डबल नहर से गुरवार को वन विभाग की टीम ने करीब ढाई कुंतल वजन के 12 फिट लम्बे घड़ियाल को पकड़ कर घाघरा नदी मे छोड़ा। घड़ियाल को देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ मौक़े पर जुटी रही।
बताते चले कि शारदा सहायक डबल नहर मे वर्तमान समय मे पानी बंद है और जगह जगह नहर मे पानी भरा हुआ है तिलपुरा हबीबपुर गांव के निकट झाल होने के कारण उक्त स्थान पर नहर काफी गहरी हो गयी है जिससे वहाँ पर नहर बंदी के दौरान भी पानी जा जलभराव बना रहता है। कई दिन पूर्व पशु चराने गये लोगो ने उक्त जलीय जीव को देखकर सहम गये। ग्रामीण यहाँ तक बताते है कि उक्त जीव रात मे सड़क तक आ जाता था जिससे लोग काफी दहशत मे थे। बुधवार की देर शाम को वन विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह वन विभाग के दरोगा तुसार कुमार , दिलीप कुमर गुप्ता घनश्याम की अगुवाई मे वन विभाग की टीम नहर पर पहुंच कर कड़ी मेहनत के बाद जलीय जीव को नहर से निकाला जिसकी पहचान घड़ियाल के रूप मे की गयी जिसकी लम्बाई करीब 12 फिट व 250 किलो बताया जा रहा है। घड़ियाल को घाघरा नदी मे छोड़ दिया गया है ।
वन विभाग के एसडीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते कई सालो में मगरमच्छ तो पकड़े गये है लेकिन घड़ियाल बहुत कम पकड़े गये है मगरमच्छ की अपेक्षा घड़ियाल ज्यादा खतरनाक नही होते हैं पकड़ा गया घड़ियाल व्यस्क है। जो बरसात के समय मे पानी की अधिकता के चलते नदियों एव तालाबों मे पहुंच जाते है।

