दहेज लोभियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। दहेज मे बुलेरो एव दो लाख की नगदी न मिलने पर विवाहिता की तहरीर पर सफदरगंज पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननद और जेठ सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरामनगर निवासी उमेश चंद्र की पुत्री सत्यवती का विवाह दस मई 2022 को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अगेहरा निवासी फूलचंद्र के पुत्र राहुल कुमार के साथ हुई थी । आरोप है कि दहेज मे बुलेरो गाड़ी एव दो लाख की नगदी न मिलने से पति राहुल कुमार, सास कांति देवी ससुर, फूलचंद ननद लक्ष्मी व जेठ परशुराम विवाहिता को दहेज को लेकर ताने मारते है। युवती ने जब विरोध किया तो ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे ओर कई बार मारपीट कर घर से भगा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल , सास कांति देवी, ससुर फूलचंद, जेठ परशुराम, ननद लक्ष्मी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Don`t copy text!