गाजे बाजे के साथ जिला मुख्यालय को रवाना किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतो से एकत्र की गयी मिट्टी को गुरुवार को गाजे बाजे के साथ जिला मुख्यालय को रवाना किया गया।
आजादी के अमृतमहोत्स्व के क्रम मे चलाये जा रहे अभियान के तहत घर घर इकठ्ठा की गयी मिट्टी को गत 11 अक्टूबर को ब्लाक मुख्यालय पर इकट्ठा किया गया था गुरवार को खण्ड विकास अधिकारी डा संस्कृता मिश्रा ने जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम मे ब्लाक मुख्यालय से गाजे बाजे के साथ कलश को रवाना किया। इस मौक़े पर एडीओ आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया, एडीओ पंचायत जानकीराम, जे ई एम आई अरुण कुमार, अनिल दुबे प्रदीप कुमार, सचिव जैसराम, उत्तम वर्मा, महेश प्रताप सिंह, प्रताप नरायण, ज्योति यादव, विनोद कुमार राव, मन मोहन वर्मा, सचिन वाल्मीकि आदि लोग मौजद रहे।

Don`t copy text!