लोकनृत्य व देशभक्त के गीतों से किया वीरों को नमनऐ।मन जावेद फारुकी के देश भक्ति गीतों ने जीता लोगों का दिल
बाराबंकी मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों के अभिनन्दन कार्यक्रम में अमृत कलश यात्रा के जनपदीय आयोजन में लोकप्रिय गायिका ऐमन जावेद फारुकी और उभरते गायक विनीत चौधरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को संगीत से सवारा अंजित द्विवेदी और उनकी टीम ने

इस अवसर पर गांव गांव जाकर एकत्र किए गए कलशों को सुंदर साज सज्जा के साथ मंच पर स्थापित किया गया।आजादी के वीरों और संस्कृति को नमन करते हुए उपस्थित जन समूह को पंच प्रण शपथ दिलाई गई। विभिन्न निकायों से मंगाई गई मिट्टी से दिव्य कलश तैयार करके राजधानी लखनऊ के लिए रवाना किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों ने शहीदों को नमन और माटी को वंदन किया। मंच का संचालन आशीष जी ने किया।

