बदायूं । श्रीमती सारिका गोयल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के मध्यस्थता केन्द्र में मध्यस्थ अधिवक्ता होतेलाल मौर्य, द्वारा थाने से प्राप्त प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार श्रीमती मेराज बनाम सलमान के मध्य मतभेदों को दो सिटिंग में अपने अथक प्रयासों से दिनांक: 04.11.2023 को सुलह कराकर एक परिवार बनाने में सफलता हासिल की गयी।
इस अवसर पर श्रीमती सारिका गोयल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा श्रीमती मेराज बनाम सलमान को बधाई देकर आगे से दोनों को एक-साथ रहने एवं एक-दूसरे की छोटी-छोटी गलितयों को माफ करने एवं गलितयों से सीखने की सलाह दी और कहा कि यह समाज की प्रथम कड़ी है, यदि यह मजबूत रहेगी तो समाज मजबूत होगा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

