जेठानी के साथ ई-रिक्शा से दवा लेकर लौट रही युवती के साथ मनचलो ने दिनदहाड़े की छेड़छाड़
मुकीम अहमद अंसारी
दो आरोपियों के विरुद्ध हरिजन उत्पीड़न की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। थाना बिल्सी के अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती अपनी जेठानी के साथ पड़ोसी गांव में ई-रिक्शा से दवा लेकर घर वापस आते समय ग्राम के ही दो अलग-अलग संप्रदाय के युवकों ने छेड़छाड़ एवं जमकर गाली गलौज एवं मारपीट की तथा रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के नाम पर जान से मार देने की धमकी दी पीड़िता ने दो आरोपियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
जानकारी के मुताबिक बिल्सी के 1 ग्राम निवासिनी युवती अपनी जेठानी के साथ ग्राम सिरसोल ई रिक्शा से गई हुई थी तथा दवाई लेकर उपरोक्त रिक्शा से ही घर वापस लौट रही थी की तभी ग्राम बनबैठा निवासी यूनुस पुत्र शाह मोहम्मद रामकुमार उर्फ करू पुत्र राजपाल ने पहले दोनों युवतियां पर पानी फेंकते हुए छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जब युवतियों ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने गाली गलौज एवं मारपीट की तथा मामले की किसी को सूचना न देने की धमकी देते हुए कहा कि अगर मामले की किसी को जानकारी दी तो जान से मार देंगे पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 354 506 अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

