कादरचौक के गांव मल्लामई में सांड के हमले से किसान की मौत।
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के मल्लामई गांव की घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव में बीती शाम आवारा सांड के हमले में किसान की मौत हो गई। त्योहार पर अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मल्लामई गांव के किसान अवनेश सक्सेना 52 शाम को अपने खेत पर जुताई करा रहे थे। वापस आते वक्त आवारा सांड ने सींग से उठाकर पटक दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गये। बीती रात 3 बजे अवनेश की मौत हो गई। आज भैया दूज कै त्योहार के दिन मोत होने से परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

