भूमि पर कबजेदारी को लेकर हुई मारपीट मे दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम चुरोलिया में भूमि पर कबजेदारी को लेकर हुई मारपीट मे दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्तों मे से एक अभियुक्त को मसौली पुलिस ने ग्राम अमलोरा के निकट स्थित मंशाराम कुटी के पास से कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चले कि गत 13 नवम्बर को ग्राम चुरोलिया निवासी कुर्बान अली व दीपक के बीच रास्ते की भूमि को लेकर हुई मारपीट मे 28 वर्ष दीपक के सिर में गंभीर चोट आई थी बीच बचाव मे दीपक की पत्नी गीता देवी भी घायल हो गयी थी। सूचना पर पहुंचे त्रिलोकपुर चौकी इंचार्ज कन्हैया कुमार घायल दम्पतियों को सीएचसी रामनगर मे भर्त कराया था हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया था। घायल दीपक के पिता परमानंद प्रजापति की तहरीर पर कुर्बान अली पुत्र मोहर्रम अली व उसके पुत्र मोहम्मद सिराज, मोहम्मद सुएब, मोहम्मद अहमद के विरुद्ध संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया था । घटना के बाद से फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश मे जुटी मसौली पुलिस ने नामजद अभियुक्तों मे से मोहम्मद सुएब को मंशाराम की कुटिया ग्राम अमलौरा के निकट से गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर कुल्हाड़ी व लाठी बरामद की। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है । थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्तों मे से एक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है बाकी की तलाश जारी है।

