बाराबंकी पंजीकृत संगठन ने कार्तवीर्य राजराजेश्वर सहस्त्रबाहुर्जुन भगवान का धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया
सर्ववर्गीय जायसवाल समाज बाराबंकी द्वारा आज कार्तिक मास शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि 20/11/2023 प्रातः 9ः30 बजे जायसवाल धर्मशाला मंदिर निकट घंटाघर में जायसवाल समाज बाराबंकी पंजीकृत संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल वैद्यजी की अध्यक्षता में अपने कुलदेवता आराध्य राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन देव भगवान की पूजा अर्चना कर अपने इष्ट देवता का जन्मोत्सव, माला, प्रसाद, अर्पण कर एवं भव्य महाआरती कर संगठन के पदाधिकारियों के साथ मनाया और कहा की दीपदान यज्ञ हवन का बहुत बड़ा महात्म है और सभी को नित्यप्रति अवश्य करना चाहिये संगठन के नगर अध्यक्ष सुशील जायसवाल ने भगवान को माल्यार्पण किया पश्चात सामूहिक पूजन अर्चन भजन किया गया समाज सेविका श्रीमती राधिका जायसवाल ने कहा कि आज समाज को नारी सम्मान के लिए कठोर कदम उठाना चाहिए और निर्धन कन्याओं के विवाह करवाना चाहिए जिसके लिए हम समाज के साथ है कार्यक्रम में जिला संयोजक राजेश जायसवाल एडवोकेट ने भगवान का तिलक कर पुष्पांजलि अर्पण की और कहा कि समाज व देश के कार्यो के लिए आज के युवा एवं नारीशक्ति को आगे लाने की आवश्यकता है उपस्थित लोगों ने भगवान के जयकारे लगाकर शंख ध्वनि की जिससे प्रांगण गुंजायमान हो गया पश्चात मंदिर में प्रसाद एवं चरणामृत वितरित कर शुद्ध सात्विक जलपान कराया गया कार्यक्रम में मुख्यतः सुशील जायसवाल, सूर्यप्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल, शुभांशु जायसवाल, आदित्य जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, राधिका जायसवाल, मधु जायसवाल, कंचन, लक्ष्मी जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल, बब्लू, बंटी, पं0 कमलाकान्त, ॠषभ, कृष्ण कांत, संजय, गयाप्रसाद राय, प्रभात राय, राजकुमार, दीपक एवं अन्य काफी लोग मौजूद थे |*

