मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओ को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सूचनाओ को त्रुटि रहित फीड कराने दिए निर्देश
नेवाज अंसारी संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी श्री मती एकता सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट लोक सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड के आधार पर माह अक्टूबर में विकास कार्यों तथा सी एम आई एस पोर्टल की समीक्षा बैठक अयोजित हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आंकड़ों को सी0एम0 डैश बोर्ड पर ससमय एवं त्रुटिविहीन भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि जो परियोजनायें पूरी ही चुकीं हैं उन्हें विभाग के माध्यम से डैश बोर्ड पर परिलक्षित किया जाये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को जनपद में कराये जा रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण हो गया है उनका हस्तांतरण संबंधित को करने के निर्देश दिए।
सी0एम0 डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागों यथा अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उद्यान विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, दुग्ध विकास विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जिलापूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, प्राथमिक शिक्षा विभाग, पशुधन विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, सूचना लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य से समन्धित सी एम आई एस पोर्टल की समीक्षा में सभी कार्यदायी संस्थाओ को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सूचनाओ को त्रुटि रहित फीड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जो परियोजनाए पोर्टल पर फीड नही है उन्हें तत्काल फीड करने के भी निर्देश दिए गए। जिनमें लोकनिर्माण ,सिचाई एवं जल संसाधन ,जल निगम को यूपी सिडको को विशेष रूप से निर्दशित करते हुए सूचनाओ को पोर्टल पर तत्काल फीड कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक डी आर डी ए , डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एलडीएम, डीएसटीओ, सहायक उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

