मसौली बाराबंकी। छठ पूजा आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने धरौली व बसंतनगर के किनारे छठ घाटों पर कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को जल और दूध अर्पित किये। इसके अलावा मौसमी फल, गन्ना, नारियल और ठेकुआ, खजुरिया जैसे व्यंजन और बांस से निर्मित सूप में रखी अन्य वस्तुएँ भी सूर्य और छठी माई को अर्पित की गईं। पूजा-अर्चना के बाद श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और 36 घंटों का लंबा उपवास तोड़ा।

