अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा बदायूं जनपद में 09 / 12 / 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। श्रीमती सरिका गोयल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुकम में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं की अध्यक्षता में दिनांक 09.12.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 23.11.2023 को श्री सौरभ सक्सेना, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट बदायूं/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, बदायूं की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक की गयी। सभी न्यायिक अधिकारियों को उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत, में अधि एकाधिक वादों को निस्तारित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ताकि दिनांक 09.12.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!