यातायात माह के दृष्टिगत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई कार्यवाही
शमीम अंसारी बाराबंकी
बाराबंकी। एस पी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 23.11.2023 को उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात माह 2023 के दृष्टिगत आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर जागरुक एवं शिक्षित करने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उसके पश्चात यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघनता से संयमित एवं कठोर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसमें चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना,मदिरा/मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन चलाना, विहित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाना, सीट बेल्ट धारण न करना, तीन सवारी दो पहिया वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना, मोटर वाहनों पर जाति/पद सूचक आदि स्टीकर, राँग साइड वाहन चलाना, नियम विरुद्ध ई-रिक्शा चलाना आदि चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कठोर चालानी कार्यवाहियां की जा रही है।
*अभियान का परिणाम-*
*01 नम्बर 2023 से 23 नवम्बर 2023 तक- 15752 चालान व 05 लाख 61 हजार 600 रुपये का शमन शुल्क*
*23 नवम्बर 2023 का अभियान परिणाम (चालान)-*
*1.* बिना हेलमेट वाहन चलाना- *267*
*2.* मदिरा/मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन – *03*
*3.* विहित गति सीमा से अधिक गति से वाहन – *52*
*4.* सीट बेल्ट धारण न करना- *104*
*5.* तीन सवारी दो पहिया वाहन चलाना- *62*
*6.* वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग- *09*
*7.* बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना- *191*
*8.* नियम विरुद्ध ई-रिक्शा चलाना- *162*
*9.* राँग साइड वाहन चलाना- *116
उक्त अभियान के दौरान दिनांक 23.11.2023 को 01 लाख 20 हजार/- रुपये शमन शुल्क व विभिन्न धाराओं में कुल 1264 चालान किया गया।

