एनएसएस वॉलिंटियर्स ने बीट पेट्रोलिंग एफआईआर एनसीआर आदि का लिया प्रशिक्षण

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय एवम उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट्स पुलिस अनुभवात्मक अधिगम इंटर्नशिप के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह एवम सीओ सिटी डॉ आलोक मिश्रा के के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।

उझानी थाना में इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बीट पेट्रोलिंग, सीसीटीएनएस के साथ एफआईआर और एनसीआर का प्रशिक्षण दिया। यहां पर गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज कछला के बंशीदास गुप्ता, लोकेश, मनीष कुमार ,साक्षी शर्मा ,रश्मि यादव, शीतल तोमर, देवांश भारद्वाज आदि ने प्रशिक्षण लिया ।
वहीं सदर कोतवाली, थाना सहसवान एवम मुजरिया में घटना स्थल का निरीक्षण करने एवम वायरलेस सेट व नेटवर्क से परिचित कराया गया। मुजरिया थाना में थाना प्रभारी रेनू सिंह एवं इंस्पेक्टर हरिमोहन सिंह ने प्रशिक्षण दिया। यहां पर चांद मियां,अजय कुमार सिंह,संगीता, नीतू सागर, प्रीति आदि ने प्रशिक्षण लिया। सहसवान मे थाना प्रभारी सौरभ सिंह एवम अलापुर थाना में प्रभारी धनंजय सिंह एवम जगवीर सिंह ने प्रशिक्षण दिया। बीआईएमटी के जगदीप श्रीवास्तव, स्नेहा बघेल, दास कॉलेज के विशाल यादव, सुमित कुमार, डीपी महाविद्यालय के निखिल कुमार एवम शोभा यादव आदि मौजूद रहे।
एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने प्रशिक्षण देने वाले पुलिस अधिकारीयों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रशिक्षु एनएसएस वॉलिंटियर्स को शुभकामनाएं प्रेषित किया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!