जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने परिषदीय विद्यालयों का जायजा लिया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने शनिवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव मे संचालित परिषदीय विद्यालयों का जायजा लेते हुए एम डी एम एव कायकल्प का निरीक्षण किया तथा डी बी टी के माध्यम से बच्चो को मिलने वाली धनराशि की जाँच की।
संविलियन विद्यालय बड़ागांव पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने कक्षा आठ में बच्चो को विज्ञान विषय के संबंध मे जानकारी ली तथा छात्रों से पुस्तक को पढ़वाकर देखा। मध्याह्न भोजन के बारे में छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। इसके उपरांत जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय मे शिक्षकों, छात्र छात्राओं की उपस्थिति, कायाकल्प डी बी टी आदि की जानकारी ली।
इस मौक़े पर पूर्ति निरीक्षक इमरान अहमद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, प्रधानाध्यापिका माया सैनी, कहकंशा खान, अस्फी किदवाई शुभम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

