ऑल इण्डिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन फतेहपुर इकाई की बैठक आयोजित
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
पत्रकारों का संगठित होकर रहना जरूरी है:रिज़वान मुनीर
फतेहपुर, बाराबंकी। पत्रकारों का संगठित होकर रहना जरूरी है। उक्त विचार ऑल इण्डिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन फतेहपुर इकाई की बैठक में फतेहपुर इकाई के अध्यक्ष रिज़वान मुनीर ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हमारे एक पत्रकार साथी मो0 आरिफ खान का आकस्मिक निधन हो गया बच्चे छोटे हैं, हम सभी पत्रकार साथी उनका हर मुमकिन सहयोग करेंगे और ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस प्रकार की घटना किसी पत्रकार साथी के साथ न हो। मालूम हो कि ऑल इण्डिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक मोहल्ला नालापार दक्षिणी फतेहपुर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रिज़वान मुनीर और संचालन महामन्त्री फहीम सिद्दीकी ने की। महामन्त्री फहीम सिद्दीकी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें इस संगठन को और मजबूत करने की ज़रूरत है। प्रत्येक साथी कम से कम तीन दिसम्बर को आयोजित होने वाली आगामी बैठक में दो सदस्यों को और जोड़े। तीन दिसम्बर को आयोजित होने वाली बैठक में जिला के भी पदाधिकारी तशरीफ़ लायेंगे। उपाध्यक्ष अहमद सईद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सभी पत्रकार एक दूसरे के सम्पर्क में रहें और एक दूसरे के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहें। इस अवसर पर ऑल इण्डिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य हयतुर्रह्मान, कलीम नईमी, सय्यद खालिद महमूद, मो0 अबरार, जावेद अख़तर,मो0 इश्तियाक, मो0 अक़ीक़ पप्पू उपस्थित रहे।

