भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं पर्यावरण प्रेमी आशीष कुमार वर्मा हुए सम्मानित
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी।जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रामपुर धाम मे चल रहे रमता राम चतुर्भुज के दस दिवसीय महोत्सव में मेला कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं पर्यावरण प्रेमी आशीष कुमार वर्मा को पर्यावरण क्षेत्र में अतुलनीय योगदान करने पर सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद ने श्री वर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर समनानित किया।
बताते चले क्षेत्र की ग्राम पंचायत करपिया निवासी आशीष कुमार वर्मा इस मॉर्डन जमाने मे जंहा लोग शुभ अवसरों पर अनेको तरह के गिफ्ट पैक देना पसंद करते है वही आशीष वर्मा पर्यावरण की हिफाजत के लिए अपनी अनोखी मुहिम के तहत जन्म दिन, शादी विवाह जैसे मौकों की तलाश करके उन्हें तरह तरह के पौधे भेंट करके धरती को हरा भरा बनाना चाहते है। दोस्त हो या रिस्तेदार, अपने हो या पराये सबके जीवन में हरियाली का चटक रंग घोलना उनका अब मकसद बन चुका है। पर्यावरण प्रेमी आशीष वर्मा बताते है कि हमारे गांव किनारे एक आम का पेड़ लगा था बचपन मे हम लोग उसी पेड़ की छाया में खेल कर बड़े हुए उस पेड़ के आम बहुत लजीज हुआ करते थे । एक रात अचानक वह पेड़ काट डाला गया। अगले दिन ये नजारा देख उनका दिल जख्मी हो गया। इसी घटना के बाद तय कर लिया कि एक पेड़ के बदले 1 लाख पौधे लगावाउँगा और लोगो को वृक्षो के महत्व के प्रति जागरूक करूँगा। इसके बाद अपनी मुहिम को अनोखे अंदाज में छेड़ दी बताते है कि अब तक 14 हजार पौधे गुलाब, डहेलिया, चमेली, रुद्राक्ष, लीची, आम, संतरा, नारियल, केला, सुपारी, लवली, चीकू, अनार, पपीता, नींबू समेत तमाम तरह के पौधे सप्रेम भेंट करना अब उनका मिजाज बन गया है। ’सोसल मीडिया के सहारे तलाशते है “जन्म दिन‘ हैलो भाई, मैं आशीष वर्मा बोल रहा हु।आज आपका जन्म दिन है बहुत शुभकामनाएं । दोस्त आपसे मुलाकात करना चाहता हु…..इस तरह आशीष एक पौधे के साथ ममुबारकबाद देने उनके घर पहुच जाते है। पौधा भेंट करके अपनी दोस्ती का वास्ता देकर गुजारिश करते है कि ये हमारी निशानी है संभालकर इसे जिंदगी देना। अगले साल फिर आऊंगा पौधे को बड़ा होते देख कर बहुत खुशी होगी। इस युवा पर्यावरण प्रेमी का मानना है। कि एक तो यह पौध वह लगाएगा तो उसके जन्मदिन की निशानी रहेगी और दूसरे तरफ पर्यावरण संतुलित करने में उस पौध से मदद मिलेगी। आशीष बताते है कि हमने अपने निकटतम मित्रो , रिस्तेदारो के और उनके बच्चों के जन्म दिन की लिस्ट बना रखी है। साथ ही सक्रिय रहकर फेसबुक के आपशन इवेंट में जाकर कलेंडर को चुनता हु यहां सभी मित्रों के जन्म दिन सो करते है। इस तरह अपने परचित,अपरचित मित्रो तक पहुच जाता हूं। ’जीवन भर जारी रहेगी मुहिम’ जीवन के खास अवसरों पर पेड़ पौधों को गिफ्ट करने वाले आशीष बताते है कि हमारी मुहिम जीवन भर जारी रहेगी सुरवाती लक्ष्य 1 लाख पौधे लगवाना और उनको जीवन देने का है। बताया की धरती पर जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन और पानी प्रदान करने वाला मुख्य साधन पेड़ ही है। हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं में पेड़ों का बहुत महत्व है। ये बात हमे लोगो के जहन में बैठाना है।
आशीष वर्मा की पर्यावरण के प्रति लगन को देख जिला प्रशासन ने पर्यावरण समिति का सदस्य मनोनीत किया है
रामपुर महोत्सव मेला कमेटी के सौजन्य से आशीष वर्मा को अवध गौरव सम्मान से भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद बैजनाथ रावत ने सम्मानित किया ।

