मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बघौरा ओवरब्रिज के निकट हुई दुर्घटना मे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार दो लोग सहित चार लोग घायल हो गये जिन्हे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर भिटरिया निवासी ट्रैक्टर चालक गंगाराम गाव के ही संजय के साथ सफदरगंज से घर की ओर वापस जा रहा था कि बघौरा के निकट पीछे टेंट हाउस का सामान लाद कर आ रही बिना नम्बर की टाटा 407 ने टककर मार दी जिससे टाटा पिकप मे बैठे दो लोगो के आलावा ट्रैक्टर चालक गंगाराम व संजय गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
Related Posts

