सहसवान में दिन भर बादलों व सूर्य देव के साथ चला लुका-छिपी का खेल।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान । शीत लहर के चलते ठुठरन बड़ी बादल छाए आधे से ज्यादा दिसंबर बीत चुका है आज से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब तक दिन में धूप निकलने से राहत मिलती रहती थी। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। सुबह से बादलों व सूर्य देव में लुका छुपी का खेल चलने से सर्दी बढ गई है। वही धूप ना निकलने से गलन बढ़ गई है । मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री तथा न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा लुढकने से आज सर्दी बढ गई। वही लगता है कि कल से कोहरे का सितम भी शुरू हो सकता है। आज ठंड बढ़ने से बाजारों में भी चहल पहल कम ही नजर आई। दुकानदारों ने जहां दुकानें देर से खोलीं वही रात में जल्द ही बंद भी होने लगेंगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!