शीत लहर के चलते रेन बसेरे का निरीक्षण किया अधिशासी अधिकारी ने।

सहसवान। जिलाधिकारी मनोज कुमार के आदेश के बाद सहसवान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने किया रेन बसेरे का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं ठंड व शीत लहर के चलते कोई भी मुसाफिर को परेशानी ना उठानी पड़े उसके लिए नगर पालिका ने रैन बसेरे की व्यवस्था कर रखी है जो आने जाने वाला कोई मुसाफिर नगर पालिका परिसर में बने रेन बसेरे में आकर ठहर सकता है जिसमें पालिका के एक कर्मचारी की रात ओर दिन की ड्युटी लगा रखी है इसके अलावा शौचालय बाथरूम नहाने का पूरा बंदोबस्त है और शाम को अलाव की व्यवस्था भी है।
प्रचार प्रसार हेतु एक होर्डिंग लगा रखा है जो अकबराबाद चौराहे पर लगा है जिससे ठंड व शीत लहर के चलते किसी को परेशानी न हो और वह नगर पालिका परिषद के प्रांगण में बने रैन बसेरे में आकर ठहर जाए इसकी पूरी व्यवस्था है इस मौके पर मौजूद रहे सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान मोहम्मद इशहाक अंसार हुसैन विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!