पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट लिखने से किया इंकार पहुंची मुख्यमंत्री के दरबार

मुकीम अहमद अंसारी

मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट लिखने के दिए निर्देश दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

सहसवान। थाना कोतवाली के ग्राम जोनेरा में पांच माह पूर्व हुए निकाह कके उपरांत दहेज उत्पीड़न की मांग को लेकर 12 दिसंबर को ससुरालिजनों द्वारा की गई मारापीट घटना में घायल पीड़िता रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना कोतवाली पहुंची परंतु पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया।जिस पर पीड़िता लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में हाजिर हुई प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री के आदेश उपरांत पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की धाराओं में नामजद रिपोर्ट कर ली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैl
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता शमा पत्नी तालीब पुत्री मोहर्रम निवासी ग्राम जौनेरा हाल निवासी मोहल्ला शहबाजपुर ने बताया कि उसकी शादी 5 माह पूर्व ग्राम जौंनेरा निवासी तालिब पुत्र अली हसन के साथ हुई थी तथा पिता ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। परंतु शादी के बाद से ही उपरोक्त लोग बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे तथा दहेज में दी गई मोटरसाइकिल ससुरालवालों ने बेच दी। मैंने काफी अनुरोध किया कि मेरे पिता ने कर्ज लेकर मेरी शादी की है। परंतु उपरोक्त लालची ससुराल वाले नहीं माने मेरे साथ मारपीट करने लगे 12 दिसंबर को उपरोक्त लोगों ने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिल अपने घर से लेकर जब तक नहीं लेकर आएगी तब तक इस घर में नहीं घुस सकती मैंने काफी अनुरोध किया परंतु वह लोग नहीं माने मैं जिद करने लगी तो मेरे पति तालिब सास सायरा पत्नी आलेहसन जेठ मुनाजिर अब्दुल पुत्रगण आले हसन ने एक राय होकर लाठी डंडों एवं धारदार शस्त्रों से जमकर मारपीट की।तथा धक्के देकर घर से बाहर कर दिया मैंने अपने मायके वालों को मामले की जानकारी दी तो वह मुझे लेकर थाना कोतवाली पहुंचे मैंने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया परंतु पुलिस ने प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया जिसके कारण उपरोक्त हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए और वह घर जाकर गली- गलौज अभ्रद्ध व्यवहार तथा जान से मार देने की धमकी देने लगे।
पीड़िता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में हाजिर हुई जहां अपनी व्यथा बताई मुख्यमंत्री के आदेश के उपरांत पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 498/323/504/506 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम धारा 3/4 में नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की पुलिस ने तलाश प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!