कुंवरगांव में पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दो लाख से अधिक मूल्य का सामान चोरी कर ले गए

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव यूसुफनगर में मंगलवार रात पंचायत भवन का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया।

पंचायत सहायक अरशद रजा ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह पंचायत भवन पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर से इन्वर्टर, दो बैटरे, एक एलसीडी,एक कंप्यूटर,एक प्रिंटर और अन्य उपकरण नदारद थे।
चोर पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल पर लगे कंटीले तारों को काटकर अंदर घुसे थे। पंचायत घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइन भी काट दी थी। पंचायत सहायक अरशद रजा ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार का कहना है कि इस संबंध में जानकारी कराई जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!