मसौली बाराबंकी। कोटेदारों ने भरी हुंकार मानदेय दो बीस हजार ।। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद की एक बैठक बाराबंकी गन्ना संस्थान परिसर में की गई जिसकी अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष महोदय श्रीमती रीता वर्मा व संचालन सह जिला मीडिया प्रभारी मो तौफीक ने किया बैठक में कोटेदारों की तमाम समस्याओं पर जनपद के कोटेदारो ने धरना देकर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया गया जिसमे नायब तहसीलदार श्रीमती व पूर्ति निरीक्षक इमरान जी ने पहुंचकर कोटेदारों से ज्ञापन लिया और कोटेदारों को संबोधित भी किया ज्ञापन में मुख्य बिंदु कमीशन बढ़ोतरी को लेकर रहा है जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अंकित वर्मा ने अपने संबोधन में कहा की उत्तर प्रदेश सरकार कोटेदारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है कोरोना काल में कोटेदारों ने अंगूठा लगाकर घर-घर राशन पहुंचाने का कार्य किया है फिर भी प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों की सराहना तक ना की गई है अन्य राज्यों में जैसे कि हरियाणा में ₹200 प्रति कुंतल गोवा में ₹200 प्रति कुंतल केरल में ₹200 प्रति कुंतल महाराष्ट्र में 150 रुपए प्रति कुंतल राजस्थान में 125 रुपए प्रति कुंतल हुआ गुजरात में ₹20000 मंडे दिया जा रहा है जबकि उत्तर प्रदेश में कोटेदारों का कमीशन ₹90 कुंतल है जिसकी हम अपने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि हम लोगों का ₹90 कुंतल से कमीशन बढ़कर ₹200 कुंतल किया जाए अगर ऐसा नहीं किया गया तो जनवरी 2024 से पूरे प्रदेश के कोटेदार हड़ताल पर रहेंगे और राशन वितरण व्यवस्था बंद रहेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी हम सभी कोटेदार अपनी-अपनी मशीन चालू नहीं करेंगे राशन वितरण का नहीं करेंगे और जनवरी माह में स्टॉक रजिस्टर सभी लोग चेतना प्रिंटिंग प्रेस से खरीद कर पूर्ति निरीक्षक से हस्ताक्षर करवाएंगे सप्लाई विभाग द्वारा रजिस्टर नहीं लिया जाएगा सिंगल डोर स्टेज डिलीवरी में कोटेदारों का राशन ठेकेदारों द्वारा कोटेदारों की दुकानों तक पहुंचाया जाएगा अगर ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में एक बहुत विशाल आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर दिलीप कुमार मोहम्मद नईम कुलदीप कुमार मनीष कुमार गौतम प्रेम कुमार अरविंद कुमार कृष्णानंद अनिल कुमार आशीष कुमार यादव संजय यादव तेज बहादुर शर्मा राजेंद्र प्रसाद गजेंद्र कुमार मीना देवी रिशु रावत गोपीचंद वर्मा के साथ में सैकड़ो की संख्या में कोटेदार साथी मौजूद रहे
Related Posts

