अज्ञात वाहन ने टक्कर से बाइक सवार घायल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । बाराबंकी रामनगर हाईवे के भूलभुलिया के निकट एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग निकला है। जिसकी चपेट में आकर बाइक चालक व सवार दोनों लोग घायल हो गए। ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

थाना टिकैतनगर के ग्राम बांसगांव निवासी सुन्दर पुत्र बुधराम 30 वर्षीय और संकित पुत्र जितेन्द्र 8 वर्षीय दोनों लोग बाइक से बाराबंकी रामनगर हाईवे पर भूलभुलिया के करीब पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मसौली पुलिस ने ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Don`t copy text!