बदायूँ में प्लॉट में मिट्टी डालने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी को भी लगी गोली

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक शुक्रवार रात 30 वर्षीय युवक साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी विपिन झा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसको भी गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी साहिल प्लॉट में मिट्टी डालने का काम करता था। वह शुक्रवार रात टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक एक डॉक्टर के प्लॉट में मिट्टी डलवा रहा था।
इसी दौरान उसका साथी विपिन झा मौके पर पहुंचा। दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान विपिन ने तमंचे से साहिल को गोली मार दी। उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!