जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी सिर्फ जुर्माना कर झड़ते हैं पल्ला
बाराबंकी :- जनपद में वन माफिया का दबदबा काफी ज्यादा कायम होता जा रहा है इसके पीछे की वजह कहीं ना कहीं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मिली भगत सामने आ रही है इसी तरीके का एक मामला फिर सामने आया है जहां पर बाराबंकी जनपद के असन्दरा थाना क्षेत्र के जरगावा गांव में फलदार व औषधीय पेड़ पर आरा चला कर बेस कीमती लकड़ी को उठा ले गए , वन विभाग देखता ही रह गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार जरगवा गांव के पंचायत भवन के निकट 2 आम व 1 नीम के पेड़ को काट ले गए वहीं सूत्रों की माने तो वन विभाग अनिल तिवारी वन रक्षक व बंसी नाम के व्यक्ति ने इन पेड़ों को कटवाया है । कहा जाता है कि इन पेड़ों को काटने वाले ठेकेदार अक्षन व सीताकांत बाजपेयी ने कटाया है , वैसे तो वन विभाग पेड़ों को काटने के लिए अपने अधिकारी कर्मचारी तैनात किया हुआ है लेकिन वन विभाग में तैनात अधिकारी कर्मचारी चंद पैसों के लिए पर्यावरण के दुश्मन बने हुए हैं। इस संबंध में जब प्रभागीय वन अधिकारी बाराबंकी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है उचित कार्यवाही की जा रही है।

