16 जनवरी को कस्बा बदोसराय में पूर्व विधायक स्वर्गीय अशर्फी लाल यादव जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी नेता तैयारीयों में जुटे
शमीम अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी
बाराबंकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आगामी 16 जनवरी को कस्बा बदोसराय में पूर्व विधायक स्वर्गीय अशर्फी लाल यादव जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक स्वर्गीय अशर्फीलाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने आ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के आगमन एवं जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल के चयन एवं कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पूर्व मंत्री/ रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई कार्यक्रम आयोजन जिला पंचायत सदस्य विजय यादव एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ अपने सिविल लाइन आवास पर बैठक करके 16 जनवरी को आयोजित होने वाली जनसभा एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से विस्तार से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी मुस्तादी से कार्य करने के दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री/ रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई,पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य राजेंद्र वर्मा पप्पू, कार्यक्रम आयोजक जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, अजय वर्मा बबलू, मोहम्मद सबाह, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, वैश सभा के जिला अध्यक्ष दिनेश वैश्य,हशमत अली गुड्डू, यशवंत यादव,ओमकार विश्वकर्मा,संतोष रावत, सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सहित तमाम पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

