जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट गोमतीनगर, लखनऊ के द्वारा बच्चों को वितरण क्या गया उपहार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मैरी क्रिसमस डे के अवसर पर बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र में स्वयं सेवी संस्था बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल के 150 छात्र छात्राओं का जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट गोमतीनगर, लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चों को इंस्टीट्यूट की सामाजिक दायित्व कमेटी की चेयरपर्सन डॉ रीना अग्रवाल ने अपनी ओर से बच्चों को उपहार भेंट किया तो बच्चों के चेहरे खिल उठे। सभी बच्चों को जयपुरिया इंस्टीट्यूट के कम्प्यूटर लैब में कम्प्यूटर की व्यवहारिक जानकारी दी गई।विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के द्वारा ज्ञानवर्धन कराया गया। मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के प्रबंधन छात्रों ने कई खेल गतिविधियों और म्यूजिक डॉन्स के द्वारा चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल के छात्रों की मौज मस्ती कराई। इंस्टीट्यूट पहुंचते ही स्वादिष्ट नाश्ता, और दोपहर का भोजन कराया गया तथा सभी बच्चों को उपहार में गर्म कपड़े भेंट किया गया। डॉ रीना अग्रवाल ने बच्चों को उपहार भेंट करते हुए कहा कि हर बच्चा ईश्वर का दिया हुआ वरदान है, उसमें असीम प्रतिभाएं होती हैं, उन्हें फ्रेन्डली वातावरण मिलना चाहिए, बच्चों को पोषणीय शिक्षा मिलना उनका हक है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि यह सभी बच्चे पढ़ लिखकर देश कर्णधार बनें। संस्था के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने जयपुरिया इंस्टीट्यूट के सामाजिक दायित्व कमेटी की चेयरपर्सन डॉ रीना अग्रवाल तथा समन्वयक ओजस्वी राय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रों ने प्रतिज्ञा ली कि हम भारत की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए सदैव प्रयत्न करेंगे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शिक्षिका वन्दना वर्मा, पूनम रत्नाकर, सरिता यादव, अनिता, सरोज, सरस्वती, जियालाल सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

Don`t copy text!