बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम सकतपुर निवासी बृजनंदन अपनी बाइक से बबराला से थाना जरीफनगर होते हुए सहसवान जा रहे थे। थाना जरीफनगर पर वाहन चेकिंग चल रही थी।

बाइक स्वामी बृजनंदन को पुलिस ने रोका । पुलिस की पूछ ताछ में बाइक स्वामी के हेलमेट लगा हुआ था और ड्राइविंग लाइसेंस आरसी बीमा सभी कागजात होने के बावजूद मोटरसाइकिल का ₹2000 का चालान राम महेश उपनिरीक्षक थाना जरीफनगर ने इंश्योरेंस पर चालान कर दिया जबकि इंश्योरेंस गाड़ी का 2024 तक बेलेड है। धन्य है थाना जरीफनगर पुलिस निर्दोषों के चालान काट रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

