श्री राम की नगरी अयोध्या से आयी कलश यात्रा का हुआ जैदपुर थाना चौराहे पर स्वागत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। अयोध्या से ग्राम हरख पहुच कर भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या से आयी कलश यात्रा घर घर वितरण करने हेतु पूजित अछ्छत। जिसका स्वागत थाना चौराहे पर किया गया। पूजा आरती के बाद कलश यात्रा कस्बे के संगत मंदिर की ओर जय जय कार लगाते हुये चल पड़ी।

ज्ञात हो कि रविवार को अयोध्या से आये पूजित अछछत व कलश यात्रा का स्वागत थाना चौराहे पर अमरीश रावत, पूर्व सांसद बैजनाथ रावत व गिरजा शंकर गुप्ता सहित तमाम लोगों की मौजूदगी में किया गया। आरती पूजा के बाद ऊंठ धोडे बैंड बाजे डीजे झंडों के साथ भव्य कलश यात्रा बड़ी बाजार छोटा इमामबाडा छोटी बाजार होते हुये जय श्रीराम जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुये संगत मंदिर पहूंची। इस संबंध में दिवेश कुमार जायसवाल कहते है।पूजित अछछत का वितरण होना अयोध्या नगरी का बुलावा है। हम लोग जिम्मेदारी के साथ घर घर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या का बुलावा पूजित अछछत पहुंचायेगें।
इस अवसर पर दिवेश कुमार जायसवाल,दीपक निगम,राजन बकसोर रज्जू सोनी, श्यामू जयसवाल डीएम वर्मा,ऊमांकान्त मन्नू पहलवान ,सिवेंद्र सोनी, रमंशू संजय अवस्थी,सुधीर जयसवाल, पूर्व सभासद संजय गुप्ता बनवारी लाल लोधी,दुर्गैश ,राजू यादव सहित भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी। सुरक्षा हेतु कस्बा इंचार्ज सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

Don`t copy text!