सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के टेम्पो स्टैंड के निकट अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हुए किशोर की लोहिया अस्पताल मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
बताते चले कि गत 24 दिसम्बर को मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी सिराज राइन का 14 वर्षीय पुत्र मो सलमान बाराबंकी गया हुआ था टेम्पो स्टैंड के निकट अज्ञात वाहन की चपेट मे आने मो सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

Don`t copy text!