उझानी,नये कानून के बिरोध में वाहन चालकों ने हाईवे जाम किया उझानी,नये कानून के बिरोध में वाहन चालकों ने हाईवे जाम किया।

मुकीम अहमद अंसारी

पुलिस ने चालकों को काफी देर समझाकर खुलवाया जाम।

उझानी। बदायूं, 1 जनवरी 2024। केन्द्र सरकार के वाहन एक्ट कानून का वाहन चालकों ने जमकर बिरोध किया ‌सोमवार को नगर के बदायूँ वाईपास सिथ्ति कल्याण सिंह चौक पर नया कानून बनने से नाराज़ वाहन चालकों ने बदायूँ मथुरा हाईवे मार्ग पर आडे तिरछें वाहन खडें कर रोड जाम कर दिया । ड्राईवरों ने कहा कि सात लाख जुर्माना व दस साल की केद से अच्छा है वाहन चलाना ही छोड दें। सभी ने एक राय होकर सरकार से मांग की कि काले कानून को बदला जाए। नही तो वाहन नहीं चलाऐगे ना चलाने देंगे।सुचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों को समझाकर जाम खुलवाया। उधर राजकीय मेडीकल कालेज के पास गुस्साए वाहन चालकों ने रोड पर ट्रक व अन्य वाहनों को रोड पर लगाकर जाम लगा दिया जिससें सडकों के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। हल्का दरोगा के कई बार समझाने पर भी वाहन चालकों ने नहीं खोला जाम , जिससे आने जाने बालो की भीड़ बढऩे लगी।सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों के समझाने पर खोला जाम ,वहीं जाम से आने जाने बालों को परेशानी का सामना करना पडा़।

इंसेट , गनीमत रही की गुस्साए वाहन चालकों ने बीमार लोगों के साथ साथ एबुलेंस को नहीं रोका एबुलेंस को निकलने का रास्ता दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!