मसौली बाराबंकी। खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है।

उक्त बाते प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल दो दिवसीय वार्षिक उत्सव एव खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कही उन्होंने कहा कि मनुष्य के व्यक्तित्व निर्माण मे खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसमे हार जीत दोनो का महत्व होता है और नई सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर मे न जीतना जरूरी है और न ही हारना जरूरी है खेल लाजवाब है बस खेलना जरूरी है खेल मे हार जीत मात्र एक परिणाम है जो महत्वपूर्ण के साथ प्रयास एव संघर्ष को अनुभव कराती है।
ओलम्पियन पुलिस उपाधीक्षक जटा शंकर मिश्रा ने कम उम्र के बच्चो को खेलकूद मे जाने को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि केवल एक खेल ही नही बल्कि उससे अधिक खेलो के प्रति जागरूक होना जरूरी हैं ताकि बच्चे अपने मन पसंद खेल मे अपना कैरियर बना सके। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि जीवन का अवसर है तथा बेहतर इंसान मे उसकी मदद करता है।
इससे पूर्व अतिथियों को गाड आफ आनर देकर सलामी दी गयी तथा प्रधानाचार्या भारती मनकानी द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया तथा मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष सिंह द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया । अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण एव मशाल जुलुस के साथ हवा मे गुब्बारे छोड़े गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कक्षा 9 के छात्र छात्रा द्वारा श्रीराम भजन नृत्य के साथ प्रस्तुत किया गया तथा एल के जी के बच्चो द्वारा सैनिको का अदभुत प्रदर्शन किया गया। बच्चो के गीत एव नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति पर अभिभावकों की तालियों से पंडाल गूंज गया। प्रथम दिन के कार्यक्रम मे दो सौ मीटर, चार सौ मीटर व चक्का फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रधानाचार्य भारती मनकानी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस मौक़े पर स्कूल के चैयरमैन पीपी सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष सिंह असिस्टेंट डायरेक्टर के के सिंह ने बच्चो को आशीर्वाद बचन दिया।

