यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मसौली द्वारा विशाल जागरण आयोजित

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मसौली के निकट आयोजित बाबा खाटू श्याम के विशाल जागरण मे बाबा का विशाल भव्य दरबार विभिन्न प्रकार के फूलों व लाइटों से सजाया गया। जागरण में अमन जागरण पार्टी द्वारा रात्रि भर मनमोहक झांकियों के साथ भजन प्रस्तुत किया।
जागरण पार्टी के अमन वाजपेई ने बाबा के भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ तथा अमन वाजपेयी सहित नेहा पाण्डेय एव सीमा अवस्थी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
बाबा के मंगलाचरण से संकीर्तन की शुरूआत की। इसके बाद भजनों की अमृत वर्षा से श्यामजी को रिझाया, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, लेने आजा खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पर, छम -छम नाचे देखो वीर हनुमाना, तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाउंगा। अमन वाजपेयी के मेरे आँगन पधारो गणेश जी व इतनी कृपा बाबा जी बनाये रखना , नेहा पाण्डेय के लेने आया खाटू वाले पर भक्तगण भावविभोर हो गये।
इस मौक़े पर श्यामाचरण गुप्ता, राजू नाग, पंकज नाग सोनू जैन, दीपू नाग, राहुल ठाकुर आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!