नगर पंचायत जैदपुर में जलाएं गाएं आलाव

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। शीत लहर व भयंकर ठंड को देखते हुए नगर पंचायत जैदपुर में चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है।
जिससे राहगीर सहित अन्य लोगों को ठंड से बचने में काफी मदद मिल रही है।
बताते चलें कि नगर पंचायत जैदपुर द्वारा ठंड के मौसम में जगह जगह अलाव जलाने से आग एक सहारा बनी हुयी है।मोहल्ला बड़ा पूरा, मुख्किन, पानी की टंकी ,चमरिया थाना चौराहा ,बड़ी बाजार, छोटा इमामबाड़ा, शाहकटरा, रईस कटरा, अहारना सहित कई अन्य चिन्हित जगह पर अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे राहगीर सहित आम जनता को ठंड के कहर से बचारा व काफी राहत महसूस हो रही है। वही नगर पंचायत के सफाई कर्मी देर रात तक अलाव की लकडियां वितरण करते हुए नजर आ रहे हैं।

Don`t copy text!