श्रीराम वाटिका को मिला अयोध्या से निमंत्रण

लखनऊ उत्तर प्रदेश।श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति की तात्याटोपे नगर इकाई द्वारा रविवार को मेहरबान सिंह पुरवा बस्ती अंतर्गत श्रीराम वाटिका सोसायटी में रामदूतों ने अयोध्या से आए हुए पुजित अक्षत, पत्रक और श्रीराम मंदिर की फोटो भेंट कर श्रीअयोध्याधाम का निमंत्रण दिया एवं २२ जनवरी को दिवाली मनाने की अपील किया। तात्याटोपेनगर इकाई द्वारा नगर के लगभग १६५ छोटे बड़े मंदिरों में २२ जनवरी को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, अखंड रामायण, एवं पूजा-आरती करने की वृहद योजना है। जिसे मंदिर के स्थानिय निवासीयों के सहयोग से ही मंदिर के कार्यक्रम की योजना बनाई जाएगी।

नगर कार्यवाह शिवम सचान एवं सह नगर कार्यवाह कुंदन सिंह ने बताया कि नगर अंतर्गत लगभग २० हजार घरों में पूजित अक्षत पहुंचाने का लक्ष्य है। १५ जनवरी तक “हर घर अक्षत अभियान” के बाद २२ जनवरी तक “घर घर दीपोत्सव अभियान” एवं मंदिर मंदिर पूजा-आरती अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान के मेहरबान सिंह पुरवा बस्ती समन्वयक सौरभ झा ने बताया श्रीराम वाटिका के लगभग १७५ घरों में आज अक्षत पहुंचा दिया गया है। आज के कार्यक्रम में नगर सह संघचालक कृष्ण प्रसाद जी, सहभाग कार्यवाह सुशील जी, योगेंद्र जी, अवनिश मिश्रा, अमित पांडेय, मनिहरण, उपेन्द्र जी, तारकेश्वर फौजी, सौरभ झा, ऋषभ मिश्रा, शुभम चौहान, इंद्रजीत सचान, हर्ष सिंह, कुन्दन सिंह वीरू, अंकित कटियार, सौरभ मिश्रा, राहुल मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!