संविदा कर्मचारी संघ बदायूं के बैनर तले अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल बदायूं के कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने एकत्रित हो कर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। पूर्व नोटिस के तहत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ बदायूं के बैनर तले अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल बदायूं के कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने एकत्रित हो कर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। पावर कॉरपोरेशन निर्देशानुसार हर महीने दो तारीख तक संविदा कर्मचारियों को वेतन का भुगतान, संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराना, कार्य के दौरान दुर्घटना में घायल संविदा कर्मचारियों के इलाज की धनराशि, मृतक आश्रितों को कार्य पर रखने,जैसी तमाम समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में उपस्थित संविदा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहा कि कार्यदाई संस्था बेसिल के द्वारा पावर कॉरपोरेशन के प्रत्येक माह की दो तारीख को वेतन देने के आदेश को दरकिनार कर माह के अंत में ही वेतन दिया जाता है जिसमें विभागीय अधिकारियों के दूारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है। जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्यदाई संस्था तथा विभागीय अधिकारियों के साथ हुए समझौते का पालन आज तक नहीं किया गया है जिससे मजबूर हो कर संगठन को यह कदम उठाना पड़ा है और अगर संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं किया जाता है तो अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल बदायूं के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा इससे भी बात नहीं बनी तो संविदा कर्मचारी कार्य छोड़कर हड़ताल भी करेंगे। धरने में उपस्थित संविदा कर्मचारियों को यप जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार राठौर, संगठन मंत्री सतपाल शर्मा, संयुक्त मंत्री मुसब्बिर अली ने भी संबोधित किया वहीं धरने में टीटू पटेल,अवध पटेल, पवन पटेल, अक्षय रस्तोगी, अनिल कुमार पाल, मुकेश कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!