मौसी के घर गई नाबालिक पुत्री को दो भाई बहला फुसलाकर ले गए दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं थाना आलापुर में मौसी के घर गई 16 वर्षीय पुत्री को ग्राम के ही दो सगे भाई सहित चार लोग घर में घुसकर दिन दोपहर बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए युवती के पिता ने दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध धारा 363 366 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में युक्ति के पिता ने बताया कि मेरी नाबालिक पुत्री 16 वर्षीय अपनी मौसी के घर ग्राम जगत थाना अलापुर गई हुई थी जहां से दिन दोपहर में जब परिजन घर पर नहीं थे मेरी पुत्री को अकेला पाकर ग्राम के ही भजनलाल उर्फ नेकसू, पुष्पेंद्र पुत्रगण वेदराम निवासी टिकरा बचेली शिवकुमार,किशनलाल पुत्रगढ़ कुंवरसेन निवासी बनगबा कुंवर गांव मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए पिता ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में धारा 363 ,366 की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

